Agriculture General Knowledge in Hindi-Krishi GK Hindi : कृषि सामान्य ज्ञान के सवालों और हिंदी में जवाबों को यहां दिया गया है जो SSC व CGL की आगामी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसमें Agriculture General Knowledge पर पिछली परीक्षाओं में पूछे गए सवालों को जवाबों सहित शामिल किया गया है। भारतीय कृषि परितंत्र पर संम्पूर्ण कृषि प्रश्नोत्तरी के सवालों को स्वयं अध्ययन करें व दोस्तों के लिए शेयर करें।
- भारत के कुल क्षेत्रफल के कितने प्रतिशत भाग पर खेती होती है? – 51 प्रतिशत
- भारत में कितने प्रतिशत भाग पर चारागाह है? – 4 प्रतिशत
- वन से भरी भूमि का प्रतिशत कितना है? – 21 प्रतिशत
- बंजर भूमि तथा बिना उपयोग की भूमि का प्रतिशत भारत में कितना है? – 24 प्रतिशत
- जायद फसल का क्या अर्थ है? – यह मई-जून में बोई जाती है और जुलाई-अगस्त में काट ली जाती है।
- देश में कुल कृषि योग्य भूमि के कितने प्रतिशत भाग पर गेहूं की खेती की जाती है? – 15 प्रतिशत
- हरित क्रांति का सबसे अधिक प्रभाव किस फसल पर पड़ा? – चावल और गेहूं
- भारत में हरित क्रांति लाने का श्रेय किन्हें जाता है? – डॉ. एम एस स्वामीनाथन
- भारत में हरित क्रांति की शुरुआत कब हुई थी? – 1967-1968 ई.
- तिलहन प्रौद्योगिकी मिशन की स्थापना कब हुई? – 1986 ई.
- भारत यूरिया के मामले में कितना आत्मनिर्भर है? – 100 प्रतिशत
- किस उर्वरक का भारत पूरी तरह आयात करता है? – पोटाशियम
- केसर का एकमात्र उत्पादक राज्य कौन है? – जम्मू-कश्मीर
- भारत में सबसे अधिक रेशम कहां पैदा होता है? – कर्नाटक
- प्राकृतिक रबड़ में भारत का कौन-सा अव्वल है? – केरल (विश्व में चौथा स्थान)
- नासिक किसकी खेती के लिए प्रसिद्ध है? – अंगूर
- काफी के उत्पादन के लिए भारत में कौन-सी जगह प्रसिद्ध है? – कुर्ग (नीलगिरी की पहाड़ी)
- राष्ट्रीय रसदार फल अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है? – नागपुर
- सबसे अधिक तंबाकू उत्पादित करने वाले राज्य कौन-से हैं? – आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु
- विश्व में किसके उत्पादन में भारत का स्थान पहला है? – आम, चीकू, खट्टा नींबू, केला, नारियल, काली मिर्च, अदरक, हल्दी
- सब्जियों और फलों के उत्पादने में विश्व में भारत का कौन-सा स्थान है? – भारत
- विश्व में चावल के उत्पादन में चीन के बाद किस देश का स्थान है? – भारत
- खरीफ की फसल कौन-कौन-सी हैं? – ज्वार, बाजरा, मक्का, चावल, तिल आदि
- रबी की फसल कौन-कौन सी हैं? – गेहूँ, चना, जौ, मटर, सरसों, आलू आदि
- जायद की फसल कौन-कौन सी हैं ? – खरबूजा, ककड़ी खीरा आदि
- नगदी की फसल कौन-कौन सी हैं? – चावल
- कृषि गणना 2010–2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल जोतों में सीमान्त जोतों का प्रतिशत कितना है? – 40.69 % (UPPSC 2004)
- उत्तर प्रदेश में कितने राज्य कृषि विश्वविद्यालय (SAUs) कार्यरत हैं? – 5
- आर्थिक नियोजन के युग के आरम्भ से भारत की सकल राष्ट्रीय आय में कृषि क्षेत्र का हिस्सा – निरन्तर कम होता रहा है। (UPPSC 2004)
- मैदानी क्षेत्र में पारिस्थितिकी संतुलन को कायम रखने हेतु वन आवरण का न्यूनतम प्रतिशत – 50 (UPPSC 1998)
- देश के कुल श्रम शक्ति में कृषि तथा सम्बन्धित क्षेत्र में संलग्न श्रमिकों का क्या प्रतिशत है? – 48.9 (A.P.O. 2003)
- भारत में सर्वाधिक सिंचित क्षेत्रफल वाला राज्य है? – उत्तर प्रदेश
- किस पंचवर्षीय योजना में कृषि क्षेत्र का विकास लक्ष्य से अधिक हुआ था? – पहली (UPPCS 1995)
- किस उर्वरक के उपभोग हेतु भारत पूरी तरह से आयात पर निर्भर है? – पोटाश (IAS 2003; UPPCS 2007)
- ऊसर मृदा सुधारक के रूप में किसका प्रयोग किया जाता है? – जिप्सम (UPPCS 2006)
- भारत में सीमान्त किसानों की सहभागिता समस्त कृषक समुदाय में कितना है? – 67 प्रतिशत
- नवीनतम रिलीज CSR-43 किसकी किस्म है? – चावल
- विश्व खाद्य एवं कृषि संगठन का महानिदेशक वर्तमान में कौन है? – ग्रोजियानो–दा–सिल्वा
- बांस के उत्पादन में संसार में भारत का क्या स्थान है? – द्वितीय
-
खाद्य और पोषण मण्डल (Food & Nutrition Board) भारत सरकार के कौन–से मंत्रालय के अधीन कार्यरत है? – मानव संसाधन विकास मंत्रालय (IAS 2005)
- किस पंचवर्षीय योजना में कृषि के ऋणात्मक विकास प्रदर्शित किया? – तीसरे में (UPPCS. Main 2004)
- भारत में कृषि को क्या समझा जाता है? – जीविकोपार्जन का साधन (UPPCS. M: 2004)
- भारत में सिंचित क्षेत्र के सबसे अधिक भाग पर किसकी खेती होती है? – गन्ना की (UPPCS 2008)
- प्रायद्वीपीय (Peninsular) भारत में सिंचाई का प्रमुख साधन क्या है? – तालाब
- भारत की सिंचाई क्षमता का 47.78 प्रतिशत पूरा किस परियोजना से होता है? – लघु एवं बृहत परियोजनाओं से
- 'ICAR' नई दिल्ली द्वारा 'Right to Information Act' कब लागू कियाा गया? – 2005
- 'NAIP' (नेशनल एग्रीकल्चुरल इन्नोवेशन प्रोजेक्ट), 'ICAR' द्वारा किस वर्ष में शुरू किया गया? – 2006
- देश में वर्तमान में 'ICAR' नई दिल्ली के अन्तर्गत कितने कृषि विज्ञान केन्द्र (KVKs) कार्यरत हैं? – 642
- 'आम्रपली X नवराज' किस्मों के क्रॉस से (वर्ष 2007–08 में) आम (Mango) की कौन–सी संकर प्रजाति विकसित की गई थी? – अनमोल
- राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा मिशन में सम्मिलित नहीं है? – तिलहन (IAS & UPPCS 2010)
- राष्ट्रीय हॉर्टीकल्चर मिशन किस पंचवर्षीय योजना में आरम्भ किया गया था? – दसवीं पंचवर्षीय योजना में (UPPCS : M : 2010)
- भूमिगत जल को दूषित करने वाले अजैविक प्रदूषक हैं? – आर्सेनिक (UPPCS 2012)
- पूर्वोत्तर क्षेत्र में जैव उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु कौन सी योजना आरंभ की गई है? – जैव मूल्य श्रृंखला विकास योजना
- हाल में केन्द्रीय कृषि मंत्रालय के नाम में परिवर्तन किया गया है। अब इस मंत्रालय को किस नाम से जाना जाता है? – केन्द्रीय कृषि व कृषक कल्याण मंत्रालय
- 2016–17 के बजट को कृषि एवं किसान कल्याण हेतु कितनी राशि आबंटित की गई है? – 35,984 करोड़ रुपये
- 2016–17 के बजट में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अधीन कितना लाख हेक्टेयर क्षेत्र शामिल करने की घोषणा की गई थी? – 28.5 लाख हेक्टेयर क्षेत्र
- वैश्विक भूख सूचकांक 2016 के तहत भारत को कौन–सी रैंक प्राप्त हुई है? – 97वां
- बोरलॉग पुरस्कार किस एक वैज्ञानिक क्षेत्र में दिया जाता है? – कृषि विज्ञान (UPPCS 2014)
- 'भारतीय कृषि का इतिहास' किसने लिखा? – एम. एस. रन्धावा (UPPCS, M : 2015)
- भारत की औसत फसल–चक्र गहनता कितनी प्रतिशत है? (वर्तमान में) – 138 (BPSC 1999)
- संसार में किस फलस का उत्पादन तथा क्षेत्रफल सर्वाधिक है? – धान (IAS 1989)
- मक्का की पत्तियों के शीर्ष का सफेद होना किसका सूचक है? – Zn की कमी का (MPPCS & IAS)
- सर्वाधिक कार्बोहाइड्रेट किस खाद्यान्न में पाया जाता है? – मक्का (IAS 2001)
- अन्न भण्डारण हेतु अन्न में नमी की कितनी प्रतिशत मात्रा की संस्तुति की गई है? – 12 से कम (UPPCS 1993)
- दलहन का सर्वाधिक उपभोक्ता राष्ट्र कौन है? – भारत (BPSC 1995)
- सोयाबीन में तेल की कितनी प्रतिशत मात्रा पायी जाती है? – 20–22 (MPPCS 1998)
- विश्व में कपास का सर्वाधिक क्षेत्रफल पाया कहां पाया जाता है? – भारत (APO 2003)
- क्यूरिंग की क्रिया किस फसल में सम्पन्न की जाती है? – तम्बाकू (IAS 2002)
- गन्ने के रस में समग्र ठोस पदार्थ के प्रतिशत को कहते हैं? – ब्रिक्स (IAS 1999)
- आयरन की सर्वाधिक मात्रा किसमें पायी जाती है? – सेब (UPPCS 2001)
- थाइमिन की सर्वाधिक मात्रा वाला फल कौन सा है? – काजू (रेलवे 2003)
- सर्वाधिक पुष्पोत्पादन करने वाला राष्ट्र कौन सा हे? – नीदरलैण्ड (SBI PO 1999)
- सेब उत्पादक शीर्ष राज्य है? – जम्मू कश्मीर (UPCS 2004)
- सर्वाधिक रबड़ उत्पादक राष्ट्र कौन सा है? – थाईलैण्ड (BPSC 2001)
- कुफरी किस फसल की किस्म है? – आलू (UPPCS 1997)
- चाय का जन्म स्थान कहां है? – चीन (IAS 2001)
- नारियल उत्पादक राष्ट्रों में भारत का कौन-सा स्थान है? – प्रथम (IAS 2004)
- सूर्यमुखी का जन्म स्थान कहां है? – उत्तरी अमेरिका (IRS 1999)
- शीर्ष केसर उत्पादक राज्य कौन-सा है? – जम्मू कश्मीर (UPPCS 1993)
- अंग्रेजों द्वारा सर्वप्रथम कहवा बागान किसमें लगाये गये थे? – चिकमंगलूर जनपद में (UPPCS 2004)
- किस फसल का उत्तर प्रदेश, भारत में सर्वप्रमुख उत्पादक है? – गेहूं (UPPCS 2004)
- केन्द्रीय धान संस्थान, कटक के वैज्ञानिकों द्वारा विश्व का प्रथम अत्युत्तम धान का नामकरण हुआ है? – लूनीश्री (UPPCS 2004)
- लहसुन में विशिष्ट गन्ध का कारण है? – सल्फर यौगिक (छत्तीसगढ़ पी.सी.एस. 2005)
- कौन-सा वनस्पति तेल हृदय रोगियों के लिए उपयुक्त है? – सूरजमुखी तेल (MPPCS 2006)
- कौन-सा एक पौषणिक कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत नहीं है? – चावल (IAS 2007)
- कौन-से फल में एस्कॉर्बिक एसिड की मात्रा सर्वाधिक पायी जाती है? – आंवला (UPPCS 2005)
- सर्वाधिक विटमिन 'ए' किसमें पाया जाता है? – पके हुए आम के फल में (UPPCS Main 2003)
- अधोभूमि उत्पादित सब्जियों में कौन सी एक रूपान्तरित जड़ (Modified root) है? – शकरकंद (UPPCS Main 2005)
- किस फसल का विश्व में सर्वाधिक उत्पादन किया जाता है? – अंगूर (UPPCS 2001)
- किस क्षेत्र को ‘चावल का कटोरा’ कहा जाता है? – कृष्णा और गोदावरी के क्षेत्र को
- भारत का सबसे अधिक खाद्यान्न उत्पनन करने वाला राज्य कौन-सा है? – उत्तर प्रदेश
- भारत में सबसे अधिक कौन-सी फसल उगाई जाती है? – धान
- हरित क्रांति का जनक किसे माना जाता है? – डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन
- हरित क्रांति का प्रमुख उद्देश्य क्या था? – खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भरता लाना
- हरित क्रांति किस फसल पर सबसे अधिक उपयोगी रही? – गेहूँ व चावल
- किस राज्य को ‘भारत का धान्य भंडार’ कहा जाता है? – पंजाब
- सब्जी उत्पादन में भारत का कौन-सा स्थान है? – द्वितीय
- फल उत्पादन में भारत का कौन-सा स्थान है? – द्वितीय
- ‘नाली क्रांति’ का संबंध किस उद्योग से है? – मत्स्य उद्योग से
- ‘श्वेत क्रांति’ का संबंध किस उद्योग से है? – दुग्ध उत्पादन से