-
पीरियड ड्रामा फिल्मों की बढ़ती लोकप्रियता के साथ अब निर्देशक पौराणिक फिल्मों की ओर अपना रुझान बढ़ा रहे हैं। हाल ही में ‘आदिपुरुष’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। यह फिल्म अपने रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में हैं। यह फिल्म रामायण महाकाव्य से प्रेरित है। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं जो रामायण से प्रेरित हैं। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जिसमें रामायण का एक मॉर्डन अवतार भी नजर आया था।
-
Lav Kush
यह फिल्म भगवान राम के जुड़वा बेटों लव और कुश की कहानी पर आधारित है। इसे वी मधुसूदन राव द्वारा निर्देशित किया गया था। इस फिल्म में जितेंद्र, जया प्रदा और अरुणा ईरानी सहित कई बड़े कलाकारों ने काम किया था। (Still from Film) -
Hum Saath Saath Hain
साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म हम साथ साथ हैं रामायण से प्रेरित एक मॉडर्न कहानी थी। इस फिल्म में राम बने थे मोहनीश बहल, लक्ष्मण बने थे सलमान खान और भरत बने थे सैफ अली खान। (Still from Film) -
Raavan
निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म रावण एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के करियर की खास फिल्मों में से एक मानी जाती है। रामायण से प्रेरित फिल्म में अभिषेक बच्चन ने रावण का और ऐश्वर्या राय ने सीता का किरदार निभाया था। मणि रत्नम ने रामायण की कहानी को अपने समय के संदर्भ में, अपने विजन से दर्शकों को दिखाने की कोशिश की है। (Still from Film) -
Baahubali: The Conclusion
एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहूबली का दूसरा भाग जिसमें बाहुबली और देवसेना को रॉयल पैलेस से निकाल दिया जाता है। यह सीन रामायण से प्रेरित है। (Still from Film) -
Ram Setu
रामायण के अनुसार, भगवान राम ने लंका पहुंचने और अपनी पत्नी सीता को रावण की कैद से छुड़ाने के लिए एक पुल का निर्माण किया था। यह फिल्म राम के सेतु पुल के बारे में है। (Still from Film) -
RRR
फिल्म आरआरआर भी रामायण से प्रेरित है, जिसमें भगवान राम से मिलता जुलता रोल राम चरण ने, हनुमान से मिलता जुलता रोल जूनियर एनटीआर और सीता से मिलता जुलता किरदार आलिया भट्ट ने निभाया था। (Still from Film) -
Adipurush
ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुण रामायण पर आधारित नई फिल्म है। यह फिल्म 16 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। (Still from Film)
(यह भी पढ़ें: जब डायरेक्टर ने सैफ अली खान को दी थी गर्लफ्रेंड छोड़ने की सलाह, जानिए क्या थी वजह)